फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे श्रीनगर; पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों से मिलकर जताई संवेदना

Fri, 25 Apr 2025 12:20 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

राहुल गांधी ने श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी मदद के लिए एकजुट होने की अपील की और आतंकवाद के खिलाफ संगठित होने की जरूरत जताई।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में घायलऔर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी मदद के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्हें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि हर भारतीय इस घटना के खिलाफ है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की और राज्य की सुरक्षा हालात पर चर्चा की।

विज्ञापन



 

राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद बने हालात पर चर्चा की। राहुल गांधी ने इससे पहले सेना के बेस अस्पताल में हमले में घायल पर्यटकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
 
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी का बयान
आज श्रीनगर के गुपकार रोड स्थित हरी भवन में प्रेस से बात करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बेहद दर्दनाक घटना बताया और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक भयानक दुर्घटना है। मैं यहां आया हूं ताकि मैं पीड़ित लोगों को कैसे मदद कर सकता हू। इस दुःखद घटना का विरोध पूरे जम्मू-कश्मीर में हो रहा है। यहां के लोगों को पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ सहानुभूति है।

उन्होंने कहा भारत का हर एक नागरिक इस आतंकी घटना के खिलाफ खड़ा है और वह संगठित है उन लोगों के लिए जिन्होंने इसमें अपनों को खोया है या घायल हुआ है। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। राहुल गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की, ताकि ऐसे हमलों का मुकाबला किया जा सके और पीड़ितों को न्याय मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें