फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack: मां, जल्दी लौटूंगा...कहकर निकला था आदिल, लौटा पर तिरंगे में लिपटे; आतंकी से की थी राइफल छीनने की कोशिश

Thu, 24 Apr 2025 03:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

पहलगाम हमले में घोड़ेवाले आदिल हुसैन ने सैलानी को बचाने की कोशिश में आतंकी से भिड़ते हुए अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
शाहिद आदिल हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ तो सैलानी को घोड़े पर ले जा रहे आदिल हुसैन ने एक आतंकी की राइफल छीनने की कोशिश की। इस पर आतंकी ने उन्हें भी गोली मार दी। सैलानी को बचाने की कोशिश में जान देने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह की बहादुरी को सभी सलाम कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को अनंतनाग के बाइसरन में आतंकियों ने सैलानियों का नाम पूछ-पूछकर गोली मारी। इस खौफनाक वारदात के समय सैयद आदिल हुसैन शाह भी वहां मौजूद थे, जो अपने घोड़े पर एक सैलानी को सैर करा रहे थे। जैसे ही एक आतंकी उनके पास आया, उन्होंने झपट्टा मारकर उसकी राइफल छीननी चाही।

चूंकि आतंकी पहले से ही गोलियां चला रहा था, उसने राइफल को आदिल हुसैन की ओर मोड़ दिया। सैलानी को बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान दे दी। इस हमले में मारे गए आदिल एकमात्र स्थानीय व्यक्ति हैं।परिजन ने बताया कि आदिल अपने परिवार में कमाने वाले अकेले थे। परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चे हैं। शाह की मां ने बताया कि मेरा बच्चा बहादुर था। सुबह वह घर से निकला था। मुझे कहा कि मां जल्दी वापस आऊंगा, लेकिन उसका शव ही वापस आया।
विज्ञापन


आदिल के पिता सैयद हैदर शाह ने बताया, मेरा बेटा काम के लिए पहलगाम गया था, और दोपहर करीब 3 बजे हमें हमले के बारे में पता चला। हमने उसे कॉल किया, लेकिन उसका फोन बंद था।बाद में, 4:40 बजे उसका फोन चालू हुआ, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। हम पुलिस स्टेशन भागे, और तभी हमें पता चला कि उसे हमले में गोली लगी है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे परिणाम भुगतने चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें