ढांचागत सुविधाओं से मजबूत और सुरक्षित होंगे सीमावर्ती क्षेत्र: एलजी
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बीआरओ के सड़क, पुल, टनल सबसे मुश्किल इलाकों में सैन्य गतिशीलता को बढ़ावा देंगे। इससे हमारी सेनाएं त्वरित कार्रवाई कर सकेंगी और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ये प्रोजेक्ट स्थानीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उपराज्यपाल समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे।
उपराज्यपाल ने सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया। बता दें कि बीआरओ के बीकन और संपर्क प्रोजेक्ट सीमावर्ती इलाकों, खासकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सड़क नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। बीकन सबसे पुरानी परियोजनाओं में से एक है जो कश्मीर घाटी में सड़कों, जैसे अमरनाथ यात्रा मार्ग के रखरखाव और संपर्क परियोजनाएं अन्य क्षेत्रों में सामरिक कनेक्टिविटी और सुरंगों के निर्माण पर केंद्रित हैं।