फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Mahadev: 'तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, कश्मीर में काइनेटिक ऑपरेशन तेज, आतंकियों का सफाया जारी', बोले LG

Tue, 29 Jul 2025 12:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

एलजी मनोज सिन्हा ने बताया कि कश्मीर में तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं और पिछले कुछ महीनों से काइनेटिक ऑपरेशन लगातार चल रहे हैं। वहीं उमर अब्दुल्ला ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले पहलगाम हमले और सुरक्षा चूक पर बात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए गए हैं। इसके बारे में ज्यादा मैं कुछ कहूं, ठीक नहीं होगा। सेना व सुरक्षा एजेंसियां इसकी जानकारी देंगी। मैं इतना जरूर कहूंगा कि जम्मू-कश्मीर में इस तरह के काइनेटिक ऑपरेशन, जिनमें प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई की जाती है, बीते तीन-चार महीनों से चलाए जा रहे हैं। सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियां इसमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


एलजी ने कहा कि आतंकियों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियानों के अलावा कुछ ऐसे अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिनसे लोगों का जीवन संवरता है। इस तरह के अभियानों को भी लोगों के सामने लाने की जरूरत है। मैं सेना, सुरक्षा बलों, एजेंसियों व इस अभियान से जुड़े अपने सभी साथियों को बधाई देता हूं।

विज्ञापन

सीएम ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर ठीक, पहलगाम हमले पर भी हो बात
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होना ठीक है, लेकिन इससे पहले पहलगाम पर चर्चा होनी जरूरी है। मुख्यमंत्री जम्मू के अभिनव थियेटर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा पहलगाम हमले पर उपराज्यपाल ने हाल ही में कहा था कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई। सुरक्षा की चूक कहां हुई, इस पर बात होनी चाहिए। सुरक्षा में विफलता रही है, तो इसके लिए किसे दोषी ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब से ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ है, केंद्र सरकार ने इसके निरंतर चलते रहने की बात कही है और इसी बात को सदन में भी कहा जा रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें: J&K: पहलगाम हमले का दंश भुला पर्यटन एक्सप्रेस ने फिर पकड़ी रफ्तार, कश्मीर की वादियों में लौट रही रौनक 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें