फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Mahadev: मुझे नहीं पता कौन थे...क्या थे, फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल या दी बधाई?

Tue, 29 Jul 2025 03:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में घोषणा की कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीनों लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी 'ऑपरेशन महादेव' में मारे जा चुके हैं। फारूक अब्दुल्ला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अगर गृह मंत्री कह रहे हैं तो मुबारक हो।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में ऐलान किया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीनों आतंकवादी मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सेना और सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान 'ऑपरेशन महादेव' के तहत सफलतापूर्वक की गई है।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने बताया कि सेना ने आतंकियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और सटीक इनपुट के आधार पर दाछिगाम क्षेत्र में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की गई है।

वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा
न मैं जानता हूं कि वे कौन थे, क्या थे, अगर गृह मंत्री कह रहे हैं कि ये वही थे तो मुबारक है। बता दें कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े अभियान चलाए, और 'ऑपरेशन महादेव' इसी कड़ी का हिस्सा था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

श्रीनगर  में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब 1984 में उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था, उस समय राज्य के राज्यपाल नेहरू साहब थे। राज्यपाल को लगा था कि फारूक अब्दुल्ला गुस्से में आकर कश्मीर में आग लगा देंगे। लेकिन फारूक अब्दुल्ला ने बाद में गुजरात में उनसे मिलकर कहा कि वह ऐसा व्यक्ति नहीं हैं जो सत्ता के लिए लाखों लोगों की जान खतरे में डाले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें