फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War on Terror : आतंकवाद पर तगड़ी चोट, घाटी में चुन-चुनकर निपटाए जा रहे दहशतगर्द; 48 घंटे में छह ढेर

Fri, 16 May 2025 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

चुन-चुनकर दहशतगर्दों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 48 घंटे में हुईं दो अलग-अलग मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया है। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को आतंकियों को मार गिराने के बाद भी सुरक्षाबलों का अभियान जारी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले का ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान से बदला लेने के बाद अब सुरक्षाबलों ने घर (कश्मीर घाटी) में छिपे आतंकियों का सफाया शुरू कर दिया है। चुन-चुनकर दहशतगर्दों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 48 घंटे में हुईं दो अलग-अलग मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया है। 

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में  बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के नाम पहलगाम हमले के बाद जारी की गई सूची में हिट लिस्ट में शामिल थे। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई में इनके भी घरों को सुरक्षाबलों ने मिट्टी में मिला दिया था।

मारे गए आतंकी आसिफ अहमद शेख का घर पहले नंबर पर था। दक्षिण कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में छह स्थानीय आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही घाटी में सूचीबद्ध स्थानीय आतंकवादियों की संख्या घटकर सिंगल डिजिट में पहुंच गई है, जोकि 1990 के दशक में आतंकवाद शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। सूत्रों के अनुसार, घाटी में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों की संख्या करीब 40 है। 
विज्ञापन


परिवार की बात मान लेता तो न मारा जाता आमिर...
मुठभेड़ के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आतंकी आमिर परिवार के सदस्य के साथ बात करता दिखाई दे रहा है। आमिर वीडियो में कह रहा है-मैंने उनसे (सुरक्षाबलों) कहा, आओ आओ, आगे आओ। उन्होंने मुझे कहा यह कौन है, मैंने कहा यह पाक ट्रेन है।

इस बीच एक महिला बोली- अरे कहां है मेरा भाई, सरेंडर कर दे। माना जा रहा है कि परिवार के साथ यह आमिर का आखिरी वीडियो कॉल था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण करवाने के लिए यह कॉल करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें