फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: अशदर गली में आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; एके राइफल बरामद

Fri, 04 Sep 2026 04:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बडगाम के अशदर गली इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त तलाशी अभियान में एक आतंकी मारा गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के घने जंगलों में शुक्रवार को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकी मारा गया। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी।
विज्ञापन

चुनौती देने पर आतंकियों ने की फायरिंग
संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया।

एक एके राइफल समेत हथियार बरामद
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफल और अन्य सामग्री बरामद की है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरत रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरे आतंकी की तलाश जारी
अधिकारियों के अनुसार इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है। उसे पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है और आसपास के जंगलों में भी सघन तलाशी ली जा रही है। घाटी में कई महीनों के अंतराल के बाद इस तरह की मुठभेड़ हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें