फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा से बडगाम पहुंचे संदिग्ध आतंकी: जंगलों में दूसरे दिन भी जारी एंटी-टेरर ऑपरेशन, भागने के रास्तों पर नजर

Fri, 04 Sep 2026 04:25 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बडगाम के घने जंगलों में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के घने जंगलों में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इलाके में आतंकियों के एक समूह के देखे जाने की सूचना के बाद गुरुवार को यह अभियान शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा से बडगाम की ओर बढ़ने की मिली थी सूचना
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि संदिग्ध आतंकियों का एक समूह पुलवामा जिले के पाखरपोरा इलाके से बडगाम के यूसमर्ग की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

घने जंगलों में सघन तलाशी
अभियान के दौरान सुरक्षा बल पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के घने जंगलों में तलाशी ले रहे हैं। यह क्षेत्र पुंछ, राजोरी, बारामुला, पुलवामा और शोपियां जिलों से जुड़ा हुआ है। आतंकियों के भाग निकलने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी भेजे गए हैं।

दुधपथरी जाने पर पर्यटकों को रोक
अभियान वाले क्षेत्र के दुधपथरी के आसपास होने को देखते हुए प्रशासन ने अगले आदेश तक पर्यटकों से इस पर्यटन स्थल पर नहीं जाने की अपील की है। सुरक्षा बल इलाके में पूरी सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें