फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ठेके के रास्तों में खड़ी रही महिलाए

Mon, 22 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान के आगे धरने पर रोक लगने के बाद विरोध में उतरी महिलाओं ने दूसरे दिन भी ठेके तक जाने वाले रास्तों को बंद किया। इस दौरान शराब खरीदने वालों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी के नेतृत्व में गोतीर्थाश्रम के पास शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने रास्ते में कतार बनाकर शराब का विरोध किया। शराब की दुकान की ओर जाने वाले रास्ते में भारी संख्या में महिलाओं को देख शराबियों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। इस दौरान महिलाओं की ओर से जहां शराब की दुकान का विरोध किया गया, वही लोगों को शराब से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस मौके पर सुरजी उनियाल, अंजू भट्ट, यशोधा, उर्मिला, अनिता रावत, विनीता गुनसोला, शिखा बंमराड़ा, सुनीता कोठियाल, राजेश्वरी बिष्ट, सुशीला रावत, अंजू नेगी, आदि  मौजूद थी। दूसरी ओर शराब की दुकान के विरोध में अल्केश्वर  मंदिर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण युवा शराब की ओर आकर्षित हो रहे है। कहा कि इन्हीं नीतियों से पहाड़ का युवा नशे की गिरफ्त में आ चुका है।
विज्ञापन


बैठक में प्रेम बल्लभ नैथानी, डा. अरविंद दरमोड़ा, पीबी डोभाल, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, विभोर बहुगुणा, सुरेश चंद्र आदि ने विचार व्यक्त कर सरकार की आबकारी नीति पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें