फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान: कहा- डीजीपी के आरोप झूठे...ये साजिश है, सरकार बना रही बलि का बकरा

Tue, 30 Sep 2025 01:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने पुलिस के आरोपों को साजिश करार देते हुए इसे पूरी लद्दाख की निंदा बताया और कहा कि वांगचुक का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि सीआरपीएफ को अपने ही नागरिकों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया, साथ ही छठे शेड्यूल को लागू न करने की मंशा पर भी आशंका जताई।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों पर उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने ऐतराज जताया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक के बयानों को झूठा और गढ़ी गई कहानी बताते हुए कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके जरिए किसी को फंसाकर मनमर्जी करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन


गीतांजलि ने कहा, हम डीजीपी के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि पूरा लद्दाख इन आरोपों को खारिज करता है। ये एक बनावटी कहानी है, ताकि किसी को बलि का बकरा बनाया जा सके और वे जो चाहें वो कर सकें।

उन्होंने सवाल उठाया कि सीआरपीएफ को गोली चलाने का आदेश किसने दिया? अपने ही नागरिकों पर गोली कौन चलाता है? खासकर वहां, जहां कभी हिंसक प्रदर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन


गीतांजलि का कहना है कि सोनम वांगचुक का इस पूरी घटना से कोई लेना-देना नहीं था। वे तो उस समय किसी और जगह शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे थे। वे वहां मौजूद ही नहीं थे, तो वे किसी को कैसे उकसा सकते हैं?

आरोप लगाया कि प्रशासन का मकसद छठे शेड्यूल को लागू न करना है, और इसके लिए एक झूठा नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। डीजीपी जो कुछ भी कह रहे हैं, वो एक एजेंडे का हिस्सा है। वे किसी भी हालत में 6ठा शेड्यूल लागू नहीं करना चाहते और अब किसी को बलि का बकरा बना रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें