हमारी विनम्रता को कमजोरी न समझा जाए
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी विनम्रता को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। कुछ लोग सोचते हैं कि हम कमजोर हैं, क्योंकि हम धमकियों और डराने-धमकाने में शामिल नहीं होते, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम कमजोर नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं का व्यापार नहीं करेंगे। अब्दुल्ला ने कहा, हम यहां किसी के एहसान के कारण नहीं हैं। अगर किसी ने हम पर एहसान किया है तो वह सर्वशक्तिमान ईश्वर और जम्मू-कश्मीर के मतदाता हैं।
सीएम ने बोन एंड जॉइंट अस्पताल के नए ब्लॉक का किया उद्घाटनश्रीनगर। सीएम उमर अब्दुल्ला ने बरजुला में अस्पताल के नए ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, प्रदेश में विशेष स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्नत सुविधाओं से क्षेत्र में रोगी देखभाल और चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।