फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला बोले: भाजपा बिना खरीद-फरोख्त एक सीट भी नहीं जीत सकती, डरा-धमकाकर या खरीदकर ही संभव

Mon, 13 Oct 2025 02:25 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा पर आरोप लगाया कि उसके पास बहुमत नहीं है, फिर भी वह एजेंसियों, धनबल और दबाव के जरिए सीटें जीतने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास केवल 28 विधायक हैं, ऐसे में अगर वह 3 सीटें जीतती है तो यह खरीद-फरोख्त का साफ संकेत होगा।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव में भाजपा पर बरसे उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जरूरी संख्या नहीं है और वह धनबल, बाहुबल और एजेंसियों के दबाव के जरिए सीटें जीतने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, भाजपा बिना खरीद-फरोख्त के एक भी राज्यसभा सीट नहीं जीत सकती। उनके पास सिर्फ 28 विधायक हैं जबकि एक सीट जीतने के लिए 30 विधायकों का समर्थन जरूरी है। अगर वे दावा कर रहे हैं कि वे तीन सीटें जीतेंगे, तो इसका सीधा मतलब है कि वे धमकाकर, खरीदकर या दबाव बनाकर चुनाव जीतना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर भाजपा यह साबित करना चाहती है कि बिहार में जो बातें उनके खिलाफ कही जा रही हैं वह सच नहीं हैं, तो उन्हें निष्पक्ष चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन


अगर वे सचमुच ईमानदारी से चुनाव जीतना चाहते हैं तो अपनी संख्या के आधार पर लड़ें, न कि एजेंसियों की मदद से। यह चुनाव साफ कर देगा कि कौन भाजपा का असली दोस्त है और कौन नहीं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चुनावी नतीजे क्या संदेश देंगे और कौन से चेहरे पर्दे के पीछे से सामने आएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें