फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम उमर बोले: यह साल पर्यटन के लिहाज से आसान नहीं था, बर्फबारी से ही गुलमर्ग और सोनमर्ग में आएंगे सैलानी

Sat, 29 Nov 2025 01:23 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह साल पर्यटन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन दिसंबर में बर्फबारी से गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि यह साल पर्यटन के लिहाज से आसान नहीं रहा है। चाहे हम पहलगाम की बात करें या दिल्ली और नौगाम की, इन घटनाओं का हमारे पर्यटन पर बहुत बड़ा असर पड़ा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसके बावजूद सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कहा कि यदि कोई संस्थान क्षेत्र में निवेश करता है या यहां आता है, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए बर्फबारी बेहद जरूरी है और उम्मीद है कि दिसंबर में पर्याप्त बर्फबारी होगी।
विज्ञापन


इससे गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर को फायदा होगा। पर्यटक आ रहे हैं, हालांकि अभी संख्या कम है, लेकिन यदि बर्फबारी हुई तो पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार पर्यटन क्षेत्र में सुधार और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए यह मौसम की परिस्थितियों पर भी काफी निर्भर करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें