फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कीर्तिनगर में बन सकेंगे 28 गांवों के प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
11 माह पूर्व देवप्रयाग तहसील से कीर्तिनगर तहसील में शामिल हुए 28 गांवों के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब संबंधित गांव के लोगों को तहसील संबंधी प्रमाणपत्रों या शिकायतों के लिए देवप्रयाग का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। गांवों के दस्तावेज कीर्तिनगर तहसील में उपलब्ध हो गए हैं, जिसके चलते ग्रामीणों के विभिन्न प्रमाणपत्र और खाता-खतौनी की नकल कीर्तिनगर तहसील से मिल जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में कीर्तिनगर परगने के अंतर्गत एकमात्र देवप्रयाग तहसील थी। 14 जून 2016 को शासन ने अधिसूचना जारी करते हुए 16 पटवारी क्षेत्रों के 159 गांवों को देवप्रयाग से पृथक करते हुए कीर्तिनगर तहसील का गठन किया, लेकिन लक्ष्मोली-हिंसरियाखाल और बागवान-जामणीखाल मोटर मार्ग पर स्थित 28 गांवों को देवप्रयाग में ही रखा गया।
26 दिसंबर 2019 को शासन ने अधिसूचना जारी कर 3 पटवारी क्षेत्रों के 28 गांव को तहसील कीर्तिनगर में शामिल कर दिया, लेकिन राजस्व संबंधी दस्तावेज देवप्रयाग से कीर्तिनगर तहसील को हस्तांतरित नहीं हो पाए। ग्रामीणों को स्थायी निवास, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और खतौनी की नकल के लिए देवप्रयाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस वजह से उनको 20 से 30 किमी का अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। अब यह परेशानी दूर हो गई है। अब उनको कीर्तिनगर में सुविधा मिल जाएगी। एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि देवप्रयाग से इसी हफ्ते राजस्व संबंधी रिकार्ड मंगवा दिए गए हैं। ग्रामीण कीर्तिनगर में अपने प्रमाणपत्र या खतौनी की नकल ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें