फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र पत्र जमा करने की तिथि विस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर परीक्षाफल घोषित न होने से गढ़वाल केंद्रीय विवि ने एक बार फिर स्नातक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आगे खिसका दी है। पूर्व में गढ़वाल विवि ने पीजी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की थी, लेकिन अब छात्र-छात्राएं 18 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार 31 अक्तूबर तक विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होनी थी, लेकिन गढ़वाल विवि में अभी तक स्नातकोत्तर (पीजी), बीएड, एमएड, बीपीएड, बीलिब, एलएलबी, बीटेक, बीफार्मा और पीजी डिप्लोमा में प्रवेश नहीं हो पाए हैं। उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विवि लगातार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाता जा रहा है। गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हता स्नातक/डिप्लोमा है, उनमें प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 18 नवंबर तक विस्तारित की गई है। परीक्षाफल घोषित न होने की वजह से तिथि विस्तारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें