शिवराज सिंह चौहान और उमर अब्दुल्ला
- फोटो : बासीत जरगर
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के तहत 3,550 करोड़ की लागत से 330 नई सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के तहत करीब 1600 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे जम्मू-कश्मीर के 363 दूरदराज इलाकों को लाभ मिलेगा।
शिवराज सिंह चौहान और उमर अब्दुल्ला
- फोटो : बासीत जरगर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शिवराज सिंह चौहान को ‘मामा’ कहकर संबोधित किया और कहा कि मध्य प्रदेश के लोग उन्हें इस नाम से पुकारते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इन परियोजनाओं के लिए मिले फंड का सही और पारदर्शी तरीके से उपयोग सुनिश्चित करेगी।
शिवराज सिंह चौहान और उमर अब्दुल्ला
- फोटो : बासीत जरगर
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में जम्मू-कश्मीर को पीएमजीएसवाई के तहत करीब 8,000 करोड़ की परियोजनाएं मिली हैं और आने वाले महीनों में इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि काम की प्रगति से संतुष्ट होने के बाद वे और अधिक परियोजनाओं की मंजूरी के लिए केंद्र से संपर्क करेंगे।
शिवराज सिंह चौहान और उमर अब्दुल्ला
- फोटो : बासीत जरगर
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सड़क संपर्क से दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आता है, जिससे उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों का विकास ही जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास की कुंजी है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : बासीत जरगर
वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।