फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला बोले: रूस से तेल खरीद पर कोई और फैसला न करे, भारत के फैसले केवल भारत के

Sat, 07 Mar 2026 05:57 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अमेरिका की रूस से तेल खरीद पर दी गई अस्थायी छूट पर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि भारत के फैसले केवल भारत द्वारा ही होने चाहिए।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को अमेरिका की ओर से भारत को रूस से तेल खरीदने की अस्थायी छूट पर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि भारत के फैसले केवल भारत द्वारा ही होने चाहिए, कोई और इसके लिए निर्णय नहीं ले सकता।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा हम किसी पर निर्भर नहीं हैं। यह दुखद है कि हमें निर्भर बनाना क्यों चाहा जा रहा है। यह देश की स्वतंत्रता का प्रश्न है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को खुद यह तय करना चाहिए कि उसके लिए क्या सही है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी अमेरिका भारत को अपनी नीति के लिए प्रभावित करने की कोशिश करता रहा। लेकिन उन्होंने कहा था कि यह भारत का निर्णय है और हम वही करेंगे जो देश के लिए सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें