फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में नहीं गुटबाजी: हरीश रावत

विज्ञापन
श्रीनगर में पत्रकारो से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी जहां बोलेगी मैं उसके पीछे खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा कोई गुट नहीं है। बल्कि ‘मैं गुटका हूं, कहीं भी फिट हो सकता हूं’।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देर शाम यहां पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब दिया। विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जीत की ललक है। कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार कर रही है कि यदि कृषि कानून वापस ले लिए तो महंगाई बढ़ जाएगी। जबकि हकीकत यह है कि कृषि कानूनों की वजह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली खत्म हो जाएगी। मंडी और एफसीआई को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने चार धाम मार्ग परियोजना की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि बहुत धीमी गति से काम चल रहा है। जानबूझकर देरी कर निर्माण कार्य चुनावों तक खिसकाया जा रहा है। ताकि चुनावों में इसका लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि पुश्ते लगाने के साथ ही हल्की कटिंग कर सड़क चौड़ी की जानी चाहिए थी, लेकिन यहां सिर्फ कटिंग की जा रही है और मलबा नदी में फेंका जा रहा है। इसके अलावा रावत ने बताया कि वन मंत्री ने कहा था कि कैंपा के माध्यम से 40 हजार को नौकरी देंगे। जबकि कैंपा में वनीकरण या जल संरक्षण जैसे काम किए जा सकते हैं। सरकार ने गैरसैंण में 25 हजार करोड़ के मास्टर प्लान की बात की है। इस मास्टर प्लान में 50 बेड का अस्पताल भी शामिल है। जबकि गैरसैंण में पहले से ही 30 बेड का अस्पताल है। यानी कि केवल 20 बेड का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर विधायक केदारनाथ मनोज रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, प्रदेश कांग्रेस मंत्री प्रदीप तिवाड़ी व लाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व देवप्रयाग में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें