एनआईए ने बडगाम में खुर्रम परवेज के एनजीओ कार्यालय पर रेड की है। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह छापेमारी एक एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम में जेल में बंद खुर्रम परवेज के एनजीओ कार्यालय पर रेड की है। सूत्रों के अनुसार एनआईए की एक टीम ने बडगाम के दंडूसा इलाके में एनजीओ कार्यालय में तलाशी ली। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह छापेमारी एक एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में की गई है। परवाज टेरर फंडिंग मामले में पहले से ही जेल में है।