फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में बड़ी कार्रवाई: आतंकी नेटवर्क पर एनआईए प्रहार, सीआरपीएफ केंद्र हमले से जुड़े आरोपी की संपत्ति जब्त

Wed, 22 Apr 2026 12:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एनआईए ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर लेथपोरा पर हुए फिदायीन हमले से जुड़े आरोपी फयाज अहमद मग्रे की दो रिहायशी इमारतें और जमीन कुर्क कर दी हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने कोलकाता में की छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिदायीन हमले में शामिल आरोपी फयाज अहमद मग्रे, निवासी लेथपोरा (पुलवामा) की संपत्ति कुर्क कर दी है। एजेंसी ने आरोपी के दो रिहायशी मकानों और जमीन को जब्त किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए फिदायीन हमले से जुड़े मामले में की गई है। इस हमले में सुरक्षा बलों को भारी नुकसान हुआ था और इसे देश के प्रमुख आतंकी हमलों में से एक माना जाता है।

एनआईए ने बताया कि यह कदम जांच के दौरान सामने आए सबूतों और कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाया गया है। एजेंसी का कहना है कि आतंकवाद से जुड़े मामलों में शामिल लोगों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें