जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग स्थित थमन कोट इलाके में रिहायशी मकानों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग इलाके में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग थमन कोट क्षेत्र के रिहायशी मकानों में लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और इस घटना में हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।