फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पुलवामा के डॉक्टर मुजम्मिल पर दिल्ली ब्लास्ट का शक, मां बोलीं- बस मेरे बेटे लौट आएं

Tue, 11 Nov 2025 11:56 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार कर 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। डॉक्टर की मां ने बताया कि वह चार साल से घर से दूर दिल्ली में काम कर रहा था और परिवार को उसकी गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
डॉक्टर मुजम्मिल की मां - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में की गई जांच के दौरान करीब 360 किलोग्राम संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, एक असॉल्ट राइफल और अन्य गोला-बारूद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


डॉक्टर मुजम्मिल की मां नसीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा, वह करीब चार साल पहले घर से दिल्ली काम करने गया था। हमें इस दौरान उससे कोई जानकारी नहीं मिली। उसकी गिरफ्तारी के बारे में हमें दूसरों से पता चला। जब हम उससे मिलने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस ने हमें मिलने नहीं दिया। मेरे दूसरे बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कह रही है कि मेरा बेटा दिल्ली ब्लास्ट का संदिग्ध है। मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ चाहती हूं कि मेरे दोनों बेटे रिहा हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें