फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh: लेह में तीन अक्तूबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, पब्लिक वाई-फाई सेवाएं भी पूरी तरह से रहेंगी निलंबित

Tue, 30 Sep 2025 05:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लेह जिले में सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के मद्देनजर तीन अक्तूबर तक मोबाइल डेटा और पब्लिक वाई-फाई सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
लेह में जारी कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने 29 सितंबर 2025 से 3 अक्तूबर 2025 तक लद्दाख के लेह जिले में मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान 2G, 3G, 4G, 5G और पब्लिक वाईफाई सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।

मंत्रालय गृह मामलों के साइबर एवं सूचना सुरक्षा विभाग के संयुक्त सचिव बिमलेश कुमार झा ने इस आदेश को जारी करते हुए बताया कि यह कदम राज्य की सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक है। आदेश में यह भी कहा गया है कि यह निर्णय टेलीकम्युनिकेशन अधिनियम 2023 और संबंधित नियमों के तहत लिया गया है।

विज्ञापन


लेह के मुख्य सचिव डॉ. पवन कोटवाल को इस आदेश की सूचना दे दी गई है। यह आदेश सार्वजनिक हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है, और जनता से अनुरोध है कि वे इस दौरान धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें