पंथा चौक स्थित कॉनवाय ग्राउंड में तैनात सैन्य कर्मी नवीन कुमार ने सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से गोलीमारकर आत्महत्या कर ली। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे। सेना ने इस संबंध में अभी अधिकृत जानकारी नहीं जारी की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, 9 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान नवीन कुमार ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उनका परिवार गोरखपुर के भगवानपुर इलाके में रहता है।