फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी माटी मेरा देश: हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ श्रीनगर में निकली तिरंगा रैली, पंचप्रण की ली प्रतिज्ञा

Wed, 09 Aug 2023 09:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्य सचिव ने कहा कि इन गतिविधियों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा होगी। साथ ही विकसित जम्मू-कश्मीर के लक्ष्यों को साकार करने के लिए आवश्यक गति भी प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
Tiranga Rally Srinagar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रस्तावना के रूप में श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मेगा तिरंगा रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, डीसी श्रीनगर मोहम्मद अजाज असद भी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने मेरी माटी, मेरा देश के तहत पंचप्रण की प्रतिज्ञा ली।

विज्ञापन


रैली का आयोजन जिला प्रशासन श्रीनगर ने युवा सेवाएं और खेल विभाग के सहयोग से किया। इसमें श्रीनगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के एक हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि इन गतिविधियों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा होगी। साथ ही विकसित जम्मू-कश्मीर के लक्ष्यों को साकार करने के लिए आवश्यक गति भी प्रदान करेंगी।

रैली बख्शी स्टेडियम के परिसर से शुरू हुई और ललदेद अस्पताल, लाल मंडी, वजीरबाग से होते हुए युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय श्रीनगर के परिसर में समाप्त हुई। सचिव ने कहा कि रिवर फ्रंट के पूर्वी हिस्से और फोरशोर रोड के किनारे साइकिल ट्रैक के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर एक अलग अवतार में दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें