फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगाम विस्फोट के शहीदों को सम्मान: एलजी मनोज सिन्हा ने परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- पूरा देश आपके साथ

Sat, 13 Dec 2025 11:38 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नौगाम थाने में हुए विस्फोट में शहीद हुए पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों के परिजनों को एक माह के भीतर सरकारी नौकरी दी गई, जिसके नियुक्ति पत्र एलजी मनोज सिन्हा ने सौंपे। एलजी ने शहीद परिवारों को भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके साथ है और उनकी हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा, साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजन को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान मासूम को दुलारते एलजी मनोज सिन्हा। - फोटो : लोकभवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगाम थाने में 14 नवंबर की रात हुए विस्फोट में बलिदान होने वाले पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों के परिजन को एक माह में ही सरकारी नौकरी मिल गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को शहीदों के परिवारों को सांत्वना देने के साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। उपराज्यपाल ने परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं। पूरा देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उनकी हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


एलजी ने शुक्रवार को लोकभवन में शहीदों के परिवारों से मुलाकात की। यह बेहद भावुक करने वाला पल था। लोकभवन से आई तस्वीरों में परिवार के सदस्यों की पीड़ा साफ झलक रही थी। नियुक्ति पत्र लेने वालों की आंखें नम दिखीं। कोई फफक कर रो रहा था तो कोई आंसू रोकने की बहुत कोशिशों के बाद भी खुद को संभाल नहीं पा रहा था। छोटे-छोटे बच्चे भी परिवार के साथ आए थे। एलजी ने बच्चों को दुलारा, बड़ों को गले लगाकर सांत्वना दी। मांओं को भरोसा दिलाया कि उनका परिवार अकेला नहीं है।

विज्ञापन


पूरे देश को जम्मू-कश्मीर पुलिस पर गर्व
उपराज्यपाल ने पुलिस ने जिस तरह सफेदपोश टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया उसका जिक्र करते हुए कहा, पूरे देश को जम्मू कश्मीर पुलिस पर गर्व है। हमारी पुलिस ने टेरर नेटवर्क का न केवल पता लगाया बल्कि उसे खत्म करके आतंक को उसके रास्ते में ही रोक दिया। एलजी ने बारीकी से जांच और आतंकवादी गतिविधियों का पता लगाने और उन्हें रोकने की दिशा में पुलिस के प्रयासों की तारीफ की।

Trending Videos

धन स्रोत करें नेस्तनाबूद
नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद उपराज्यपाल ने पुलिस को आतंकियों की फंडिंग पर वार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकियों के धन के स्रोत पर प्रहार कर उसे नेस्तनाबूद किया जाए। उन्होंने कट्टरपंंथ फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हादसे में ये हुए थे बलिदान
  • इंस्पेक्टर असरार अहमद शाह, कुपवाड़ा, एसआईए के अधिकारी
  • मुजफ्फर अहमद खान-बडगाम, नायब तहसीलदार नटिपोरा
  •  अर्शीद अहमद शाह, कुलगाम, अपराध शाखा के फोटोग्राफर
  • एजाज अफजल मीर, गालिबाबाद, एफएसएल टीम श्रीनगर के सदस्य
  • शौकत अहमद भट्ट, एसके कॉलोनी मरवारी, एफएसएल के सदस्य
  • सीनियर ग्रेड कांस्टेबल जावेद मंसूर, अपराध शाखा के फोटोग्राफर
  • मोहम्मद शफी पर्रे, नौगाम, दर्जी
  • सुहेल अहमद राथर, नटिपोरा, चौकीदार राजस्व विभाग
  • कांस्टेबल मोहम्मद अमीन मीर, बेमिना, एफएसएल श्रीनगर के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें