फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगल गीतों को मिलेगा मंच

Fri, 09 Dec 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में प्रत्रकारों से वार्ता करते अदिति स्मृति न्यास के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
विलुप्त हो रहे पारंपरिक मांगल गीतों के संरक्षण के लिए अदिति स्मृति न्यास व मां भगवती जागरण समिति आगे आई है। दोनों ने संयुक्त प्रयासों से मंगल गीतों को मंच देने की अनूठी पहल की है। समिति की ओर से जनवरी माह में शहर में चार दिवसीय राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 9 से 12 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अदिति स्मृति न्यास के गिरीश पैन्यूली और संजय पांडे ने बताया कि मांगल गीत प्रतियोगिता के लिए 12 दिसंबर से पंजीकरण शुरू होंगे। बताया कि आवेदन पत्र राज्य के सभी गढ़वाल मंडल विकास निगम व कुमाऊं मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों व श्रीनगर में अदिति वेडिंग प्वाइंट में उपलब्ध होंगे। पंजीकरण निशुल्क होगा। उन्होंने बताया कि मांगल गायन के दौरान किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 41 हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार की धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। टीम में अधिकतम सात सदस्य ही शामिल होंगे। पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान गाए गए मांगलों का संकलन कर पुस्तक व सीडी प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं प्रतियोगिता के शुभारंभ पर 9 जनवरी को शहर में रंगयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों के आने-जाने व रहने का खर्च आयोजन समिति वहन करेगी। पत्रकार वार्ता में एसपी खंकरियाल, दुर्गा प्रसाद, संतोष तिवारी, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें