फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: एलओसी के पास एके-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद; आतंकी साजिश नाकाम

Tue, 21 Jul 2026 08:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एके-47, एमपी-5 गन, पिस्टल और 1000 से अधिक कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी और सतर्कता का परिचय देते हुए देश विरोधी तत्वों और आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब गवालटा गावं में चलाए गए एक ऑपरेशन में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद का भारी जखीरा बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर गवालटा में तैनात सेना की 19 राजपुताना राइफल्स के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गवालटा गावं के चौकस इलाके में संदिग्ध गश्त के दौरान हथियारों के इस जखीरे को ढूंढ निकाला। सेना ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस स्टेशन उड़ी को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुँची और सभी हथियारों व गोला-बारूद को अपने कब्जे में ले लिया।सुरक्षाबलों द्वारा की गई इस सफल बरामदगी में घातक हथियारों का एक बड़ा जखीरा शामिल है।

अधिकारियों के मुताबिक, मौके से 1 एके-47 राइफल, 2 एमपी-5 गन, 4 पिस्टल, 1 एके-47 मैगजीन, 4 एमपी-5 मैगजीन और 12 पिस्टल मैगजीन जब्त की गई हैं। इसके अलावा हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं, जिनमें एके-47 के 839 जिंदा कारतूस, एमपी-5 गन के 255 कारतूस और पिस्टल के 50 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके साथ ही तार काटने वाला एक वायर कटर भी बरामद हुआ है।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन उड़ी में आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 के तहत एफआईआर संख्या 80/2026 दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षाबलों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी से सीमा पार से होने वाली किसी बड़ी आतंकी गतिविधि या घुसपैठ की साजिश समय रहते नाकाम हो गई है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। इससे ठीक एक दिन पहले सोमवार को भी बारामुला जिले के कंडी के जंगल क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया था। लगातार दो दिनों में जिले में मिली इन बड़ी सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं और क्षेत्र में शांति भंग करने की हर कोशिश को सफलतापूर्वक विफल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें