नेशनल हाईवे NHW-44 पर चंदहरा पंपोर क्रॉसिंग के पास एक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा स्कूल वैन (नं. JK01AF/9470) और इनोवा (नं. JK02DD/6767) के बीच हुआ। इस दुर्घटना में कुल 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 छात्र भी शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
घायलों में से कुछ की चोटें मामूली हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।