फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रमजान के पाक महीने में मीरवाइज हाउस अरेस्ट, जुमे की नमाज अदा करने से रोका, अंजुमन औकाफ ने किया विरोध

Fri, 14 Mar 2025 03:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मीरवाइज उमर फारूक को हाउस अरेस्ट कर लिया गया और उन्हें श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने से रोका गया, जिस पर अंजुमन औकाफ ने विरोध जताया।
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : @MirwaizKashmir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को शुक्रवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया और उन्हें श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जुमे की सामूहिक नमाज अदा करने से रोका गया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में मीरवाइज के नेतृत्व वाली अवामी एक्शन कमिटी (AAC) और शिया नेता मसूर अब्बास अंसारी के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर इत्तिहादुल मुसलमीन (JKIM) को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, जिन पर आरोप है कि वे आतंकवाद का समर्थन करते हैं और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।

जामिया मस्जिद की प्रबंधक संस्था अंजुमन औकाफ ने मीरवाइज के हाउस अरेस्ट की कड़ी निंदा की। उसने एक बयान में कहा प्रशासन द्वारा उठाया गया यह मनमाना और अन्यायपूर्ण कदम रमजान के पाक महीने के दौरान उठाया गया है, जो दुनिया भर के मुसलमानों के लिए अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व का है।
विज्ञापन


औकाफ ने कहा कि मीरवाइज को धार्मिक कर्तव्यों से वंचित करना और उनके प्रवचनों से मुस्लिम समुदाय को वंचित करना लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरे तौर पर ठेस पहुंचाता है। ऐसी पाबंदियां विशेषकर रमजान के पाक महीने में, पूरी तरह से अनुचित हैं और धार्मिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें