फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Accident: हंदवाड़ा में बड़ा हादसा, सरकारी शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, 49 अन्य घायल

Wed, 30 Jul 2025 12:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

हंदवाड़ा के बहनीपोरा में सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक इरशाद अहमद लोन की मौत हो गई और 49 लोग घायल हुए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
हंदवाड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंदवाड़ा के बहनीपोरा इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सरकारी शिक्षक इरशाद अहमद लोन की मौत हो गई, जबकि 49 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डूबा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंदवाड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, हंदवाड़ा में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे से मैं अत्यंत व्यथित हूं। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं इरशाद अहमद लोन के परिवार के साथ हैं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उपराज्यपाल ने प्रशासन से कहा है कि वे घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कसर न छोड़ें और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए। पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें