मानसबल के पत्थर खदान में शिवलिंग जैसी आकृति मिली
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के गांदरबल जिले के चेकी यांगूरा, मानसबल इलाके में एक पत्थर की खदान में शिवलिंग जैसी आकृति मिलने से क्षेत्र में हैरानी का माहौल बन गया है। इस आकृति को सबसे पहले स्थानीय मुस्लिम निवासी एजाज अहमद इलाही ने देखा और तुरंत नजदीकी एसएसबी पोस्ट सैनीक स्कूल मानसबल को इसकी जानकारी दी।
एजाज अहमद इलाही ने बताया कि कुछ साल पहले इसी खदान में एक हादसे में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। जब वे खदान के पास थे, तो उनकी नजर इस खास आकृति पर पड़ी जो देखने में एक शिवलिंग जैसी प्रतीत होती है। बिना देरी किए उन्होंने सुरक्षाबलों को सूचित किया।