फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद पर नेकां का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोपोर। सोपोर नगर निकाय के अध्यक्ष पद के चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने बाजी मार ली। नेकां ने मसरत कार को चुनाव में उतारा था। मुकाबले में पीडीपी थी। एनसी के पक्ष में 12 और पीडीपी को मात्र 6 मत मिले।
विज्ञापन

मसरत कार ने पार्षदों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी का एजेंडा शहर को खूबसूरत बनाना और विकास में गति लाना है। इस जीत से हौसले बुलंद हुए हैं और जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने का एक अच्छा मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें