बारामुला। नाले में नहाने के दौरान डूब रहे युवक को पुलिस ने बचा लिया। जानकारी अनुसार दरंग नाले में एक युवक नहाने के लिए गया था कि अचानक डूब गया। पुलिस के एएसआई ने अपनी जान जोखिम में डाल कर युवक को बचा लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फोन आने के बाद हमने बचाव कार्य शुरू किया। लोगों की मदद से युवक की जान बचाने में कामयाब हुए।