फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh: लद्दाख स्थापना दिवस पर एलजी का संदेश, बोले- विकास और शांति की राह पर तेजी से बढ़ रहा केंद्र शासित प्रदेश

Wed, 05 Aug 2026 04:14 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लद्दाख स्थापना दिवस पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद क्षेत्र में शांति, विकास और स्थानीय शासन को मजबूती मिली है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : X/@LtGovDelhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस के मौके पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लद्दाख ने शांति, विकास और मजबूत स्थानीय शासन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 के प्रावधानों में बदलाव करते हुए तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया था। इसी दिन लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला था।

अपने संदेश में उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम किया है।

एलजी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में विकास की गति तेज हुई है, शांति व्यवस्था मजबूत हुई है और स्थानीय स्तर पर शासन व्यवस्था को भी मजबूती मिली है। उन्होंने भरोसा जताया कि लद्दाख प्रशासन क्षेत्र को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार काम करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें