फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistadome in Kashmir: विस्टाडोम ट्रेन से दिखेगा बर्फबारी का नजारा, डल की लहरें देखकर आप भी हो जाएंगे रोमांचित

Fri, 20 Oct 2023 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में विस्टाडोम ट्रेन बडगाम से सुबह 09:10 बजे बनिहाल के लिए प्रस्थान करेगी। रास्ते में श्रीनगर, अवंतीपोरा, अनंतनाग और काजीगुंड में रुकेगी। सुबह 11:05 बजे बनिहाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
1 of 5
विस्टाडोम ट्रेन कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को अत्याधुनिक विस्टाडोम ट्रेन का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद रहे। सांसद फारूक ने भी विस्टाडोम ट्रेन के सफर का आनंद लिया। इस ट्रेन में पारदर्शी कांच से बनी छत और खिड़कियां, सीटों की रोटेशनल की सुविधा, चार्जिंग पॉइंट, सेंसर आदि के साथ स्वचालित दरवाजे हैं। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि नई ट्रेन स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को घाटी में आधुनिक यात्रा अनुभव का आनंद लेने का अवसर देगी।

श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर विस्टाडोम कोच का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि विस्टाडोम कोच मनोरंजन और बैठने की उन्नत सुविधाओं से युक्त एक अत्याधुनिक ट्रेन है। विस्टाडोम कोच ट्रेन यात्रा का 360 डिग्री दृश्य प्रदान करेगी।  

उपराज्यपाल ने कहा कि घाटी में जी20 सम्मेलन के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 350 प्रतिशत विदेशी सैलानियों की वृद्धि हुई है। पिछले साल के 1.88 करोड़ पर्यटकों के आगमन के मुकाबले इस साल 30 सितंबर तक 1.70 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन इस साल के अंत तक 2.25 करोड़ पर्यटकों के आगमन का अनुमान लगा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
एलजी मनोज सिन्हा व फारूक अब्दुल्ला ट्रेन का शुभांरभ करते हुए - फोटो : बासित जरगर
कब और कहां से चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन बडगाम से सुबह 09:10 बजे बनिहाल के लिए प्रस्थान करेगी। रास्ते में श्रीनगर, अवंतीपोरा, अनंतनाग और काजीगुंड में रुकेगी। सुबह 11:05 बजे बनिहाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शाम को बनिहाल से 04:50 बजे वापसी होगी और 06:35 बजे बडगाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 5
विस्टाडोम ट्रेन में सवार फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
फिरोजपुर रेल डिवीजन की ओर से इस ट्रेन का शुरुआत किया गया है। इससे पर्यटक ट्रेन में सफर करते हुए कश्मीर घाटी की सुंदरता को निहार सकेंगे। इस ट्रेन का अलग-अलग स्टेशनों का किराया तय किया गया है। रेलवे स्टेशन बडगाम-अवंतीपोरा के बीच न्यूनतम किराया 425 रुपये (जीएसटी और अन्य शुल्कों को छोड़कर), जबकि बडगाम-बनिहाल के बीच अधिकतम किराया 535 रुपये तय किया गया है।

4 of 5
कश्मीर में विस्टाडोम कोच - फोटो : बासित जरगर
यात्रियों की मांग और टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए रेलवे विस्टाडोम कोच वाली ट्रेनों को विस्तार देने में जुटा है। इस तरह की कोच वाली ट्रेन में बैठकर पर्यटक बाहर का दृश्य देख सकेंगे। उनके लिए यह यादगार पल भी होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन शुरू की गई है। इसके कोचों में ज्यादातर शीशे का इस्तेमाल किया गया है। ऐसी ट्रेनें ज्यादातर विदेशों में दौड़ रही हैं। 

रेलवे ने कश्मीर घाटी में बर्फबारी के दौरान भी उक्त ट्रेन को चलाने का पूरा प्रबंध किया है, ताकि टूरिस्ट ट्रेन में बैठकर बर्फ से ढके पहाड़ों को देख सकें। बर्फबारी के दौरान घाटी और सुंदर लगती है। विस्टाडोम कोच में 40 आरामदायक सीटें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विस्टाडोम ट्रेन कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
विद्युत इंजन से दौड़ेगी ट्रेन

रेल अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर (वैली) में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब यहां पर डीजल से ट्रेन नहीं चलेगी। विद्युतीकरण से ट्रेनें चलने से गति बढ़ेगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें