फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेह का कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डा पूरी तरह सुचारु

Sat, 13 Dec 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। एक तरफ देशभर में इंडिगो की उड़ानें प्रभावित होने से लोेग परेशान हो रहे हैं तो वहीं लेह का कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डा अपनी शीतकालीन समय सारिणी के तहत पूरी तरह सुचारु है।
हवाई अड्डा निदेशक ने पुष्टि की है कि सभी संचालन सामान्य हैं। इससे देशभर में उड़ान रद्द होने के कारण चिंतित यात्रियों को राहत मिली है। लेह हवाई अड्डा वर्तमान में विंटर शटल मोड में प्रतिदिन आठ उड़ानों का संचालन कर रहा है। इनमें से तीन इंडिगो द्वारा संचालित हैं। निदेशक के अनुसार सभी उड़ानें समय पर संचालित हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हवाई अड्डे पर कोई घबराहट नहीं है।
विज्ञापन


लेह की ओर आने-जाने वाली इंडिगो उड़ानें 7 दिसंबर से नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। एयरलाइन का समय पर प्रदर्शन स्थिर हो चुका है। हवाई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लेह से प्रस्थान करने वाले सभी यात्रियों के लिए शून्य बैगेज समस्या है।

पहले सामान खोने या देरी होने की घटनाएं मुख्य रूप से दिल्ली के कनेक्टिंग सेक्टर तक सीमित थीं। विशेषकर उस अवधि में जब इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द हो रही थीं। अब हवाई अड्डा अधिकारियों ने सभी लंबित बैगेज मामलों को सुलझा लिया है। इससे यात्रियों का विश्वास फिर से स्थापित हुआ है।
विज्ञापन


यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए इंडिगो और ग्राउंड सेवा टीमों ने प्रवेश द्वार से लेकर बोर्डिंग क्षेत्र तक अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया है। विशेष ध्यान बुजुर्ग यात्रियों और सहायता की आवश्यकता वाले लोगों को दिया जा रहा है। होटल व्यवसायी और पर्यटन से जुड़े हितधारक भी हवाई अड्डा प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें