फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में और गिरा पारा, ऊपरी इलाकों में आज बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में 19 तक मौसम साफ, 20 व 21 दिसंबर को उधमपुर, रामबन में हल्की बारिश संभव
विज्ञापन

- घाटी में पुलवामा माइनस 5.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र रहा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। घाटी में बीते दो दिनों में चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर संभाग में शनिवार और रविवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं जम्मू संभाग में 19 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 20 व 21 दिसंबर को उधमपुर, रामबन में हल्की बारिश के आसार हैं।
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। घाटी में सबसे कम तापमान पुलवामा में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 4.0 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.6 डिग्री, कोकेरनाग में 0.7 डिग्री, पांपोर में माइनस 3.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 4.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 4.3 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 4.6 डिग्री, बारामुला में माइनस 4.7 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.6 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.0 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.6 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.6 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 1.3 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 4.8 डिग्री, जोजिला पास में माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.5 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 8.5 डिग्री, बनिहाल में 4.2 डिग्री, बटोत में 6.3 डिग्री, कटड़ा में 9.4 डिग्री, भद्रवाह में 1.9 डिग्री, कठुआ में 7.6 डिग्री, उधमपुर में 2.8 डिग्री, रामबन में 4.2 डिग्री, सांबा में 3.2 डिग्री, राजोरी में 1.6 डिग्री, किश्तवाड़ में 5.3 डिग्री, रियासी में 6.6 डिग्री, डोडा में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 7.8 डिग्री, कारगिल में माइनस 7.0 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें