विश्व कविता दिवस के अवसर पर द्रास स्थित सामुदायिक रेडियो स्टेशन में स्टेशन प्रबंधक द्वारा जानका
- फोटो : samvad
कारगिल। सामुदायिक रेडियो स्टेशन 90.4 एफएम द्रास पर विश्व कविता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कविता के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को उजागर करने के लिए विशेष जागरूकता रेडियो पॉडकास्ट किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक रचनात्मकता को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा कविता को अभिव्यक्ति और संचार के एक सशक्त माध्यम के रूप में जागरूकता फैलाना था। श्रोताओं को कविता पाठ, संवादात्मक चर्चाओं और भाषा व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में कविता की भूमिका पर विचारों के माध्यम से जोड़ा गया।
स्टेशन प्रबंधक मोहम्मद सलीम ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन जैसे जनोन्मुखी प्रयासों को निरंतर समर्थन देने के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया जो स्थानीय सशक्तीकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद