फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला-उड़ी मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बारामुला। उड़ी इलाके में वीरवार को तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इससे चट्टानें और मलबा बारामुला-उड़ी मार्ग पर पर आ गिरा। इस वजह से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूट कर सीधे सड़क पर आ गिरा। भूस्खलन की इस घटना को सड़क किनारे खड़े एक शख्स ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी पहाड़ी से नीचे लुढ़क रही है।
विज्ञापन


भूस्खलन के कारण भारी व्यवधान उत्पन्न हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने यात्रियों से सुरक्षा कारणों से यात्रा रोक देने का आग्रह किया। इस घटना ने स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में लगातार बारिश और अस्थिर भूभाग के कारण उड़ी सेक्टर में भूस्खलन की घटनाएं काफी आम हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। भूस्खलन के तुरंत बाद मशीनरी को घटनास्थल पर भेजने के बाद क्लीयरेंस का काम शुरू कर दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि आवाजाही को बहाल करने के प्रयास जारी है। जल्द ही गाड़ियों को क्लियर कर दिया जाएगा जबकि पूरी तरह से क्लीयरेंस में समय लग सकता है क्योंकि मौसम की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें