फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पवित्र बुद्ध अवशेषों के स्वागत के लिए लद्दाख तैयार, प्रदर्शनी एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख एक ऐतिहासिक और पावन अवसर के लिए तैयार है। भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष 29 अप्रैल को लेह पहुंचेंगे। इन दुर्लभ अवशेषों का सार्वजनिक दर्शन और प्रदर्शनी 1 से 14 मई तक आयोजित की जाएगी।
संघर्ष के समय शांति विषय पर आधारित इस आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं, तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। नई दिल्ली से आने वाले इन पवित्र अवशेषों का 29 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक भव्य शोभायात्रा के साथ स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डे से शुरू होकर लेह के जीवेत्सल तक जाएगी। प्रशासन ने इसे लोगों के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने और गौतम बुद्ध की अमर शिक्षाओं से जुड़ने का अनूठा आध्यात्मिक अवसर बताया है।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी का आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, आस्था और आध्यात्मिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 14 मई तक लद्दाख में रहेंगे। मुख्य प्रदर्शनी 2 मई से जीवेत्सल में शुरू होगी जबकि अवशेषों को जंस्कार भी ले जाया जाएगा ताकि केंद्र शासित प्रदेश के दूरदराज इलाकों के श्रद्धालु भी दर्शन कर सकें और श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।
विज्ञापन


इसी बीच प्रदर्शनी से पहले लद्दाख के विभिन्न मठों में विशेष प्रार्थनाएं जारी हैं। लेह के थिकसे मठ में आयोजित प्रार्थना समारोह में 20 से अधिक भिक्षुओं ने भाग लिया और आयोजन की सफलता तथा सभी श्रद्धालुओं की शांति और आध्यात्मिक कल्याण के लिए प्रार्थना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य मठों में भी प्रार्थना समारोह जारी रहेंगे जबकि अंतिम तैयारी प्रार्थना 29 अप्रैल को लेह के स्पितुक मठ में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें