फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ, लोक कलाएं और पारंपरिक त्योहार लद्दाख की आत्मा हैं : कविंद्र

विज्ञापन
उपराज्यपाल ने लेह में माठो नागरंग महोत्सव में की शिरकत, स्रोत – सूचना विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लद्दाख के उपराज्यपाल ने लेह में माठो नागरंग महोत्सव में की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने मंगलवार को ऐतिहासिक माठो नागरंग महोत्सव में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मठ, स्थानीय भाषाएं, लोक कलाएं और पारंपरिक त्योहार लद्दाख की आत्मा हैं और इन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक है।
उन्होंने माठो मठ के प्रमुख लामाओं और प्रबंधन की 500 वर्ष पुरानी पवित्र परंपरा को समर्पण के साथ संरक्षित रखने के लिए सराहना की। उपराज्यपाल ने इस महोत्सव को लद्दाख के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि नागरंग की अनूठी परंपरा जिसमें दो भिक्षु ओरेकल एक वर्ष तक कठोर आध्यात्मिक साधना करने के बाद महोत्सव के दौरान भविष्यवाणी करते हैं, क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और विश्वभर से आगंतुकों को आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने युवाओं से भी आधुनिकता को अपनाते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने का आह्वान किया। उपराज्यपाल ने शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा तथा इस पवित्र परंपरा को जीवित रखने के लिए मठ के निरंतर प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और धार्मिक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें