फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रोजगार मेले में उपराज्यपाल सक्सेना ने 313 नियुक्ति पत्र वितरित किए

विज्ञापन
लद्दाख के उपराज्यपाल एक नए नियुक्त कर्मचारी के साथ नियुक्ति पत्र पकड़े हुएस्रोत – सूचना विभाग - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह में आयोजित रोजगार मेले में वीरवार को 313 नवनियुक्त जिला कैडर सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इन अभ्यर्थियों का चयन लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास अधीनस्थ सेवा भर्ती बोर्ड के माध्यम से मैट्रिक और 10+2 स्तर के पदों के लिए किया गया है। इन्हें स्वास्थ्य, राजस्व, पीएचई, वन और पशुपालन जैसे प्रमुख विभागों में नियुक्त किया गया है जिससे लद्दाख में प्रशासन और जनसेवा प्रणाली को मजबूत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कर्मचारियों को बधाई देते हुए उपराज्यपाल ने इसे गर्व का क्षण बताया और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा मेरिट आधारित चयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से समर्पण, ईमानदारी और करुणा के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें