फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया महिला आरक्षण बिल का स्वागत

विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल के समर्थन में अनंतनाग में रैली के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
- श्रीनगर और अनंतनाग में निकाली रैली, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने वीरवार को महिला आरक्षण बिल का स्वागत किया। एक ओर जहां श्रीनगर में लाल चौक के घंटाघर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई वहीं दूसरी ओर अनंतनाग में खनाबल से लाल चौक तक महिला कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
वीरवार को दोपहर में श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटा घर के पास भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल का स्वागत करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान यहां मौजूद भाजपा नेत्री सुमेरा मीर ने महिला आरक्षण बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे सही मायनों में महिला सशक्तीकरण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल की थाप पर नाचे कार्यकर्ता, जताई खुशी
वहीं मोदी है तो मुमकिन है के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा अनंतनाग की कार्यकर्ताओं ने खनाबल से लाल चौक तक भव्य रैली निकाली। रैली के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर थे। ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे माहौल में उत्साह और जश्न का रंग देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा नेत्री रुमैसा रफीक ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र सरकार का कदम ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को आज जो सम्मान और अधिकार मिल रहे हैं वह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें