फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट : कविंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के विकास पर निरंतर ध्यान देने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये बजट क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने वाला है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि बजट में लद्दाख के लिए प्रस्तावित 4,879.56 करोड़ रुपये का आवंटन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राजस्व और पूंजीगत व्यय के बीच संतुलित आवंटन लद्दाख में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ दीर्घकालिक विकास पहलों को भी समर्थन देगा।

एलजी ने ने बजट में विरासत और सांस्कृतिक पर्यटन पर दिए गए विशेष जोर का भी स्वागत किया जिसमें लेह पैलेस को पुरातात्विक स्थलों में से एक के रूप में विकसित कर एक जीवंत और अनुभवात्मक सांस्कृतिक गंतव्य बनाने का प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने कहा कि यह पहल लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ सतत पर्यटन को बढ़ावा देगी और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर पैदा करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें