लद्दाख के उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर आइस हॉकी टीम से की मुलाकात, स्रोत – सूचना विभाग
- फोटो : 23 को नि23 को निकलेगा नगर कीर्तन, तैयारियां शुरुकलेगा नगर कीर्तन, तैयारियां शुरु
लेह। जम्मू-कश्मीर की आइस हॉकी टीम ने मंगलवार को लेह स्थित लोक निवास में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। यह टीम वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आयोजित हो रहे प्रतिष्ठित छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भाग लेने के लिए लेह में मौजूद है।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान उपराज्यपाल ने खिलाड़ियों और अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और आइस हॉकी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन और जुनून की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स शीतकालीन खेल प्रतिभाओं को निखारने और विशेषकर हिमालयी एवं शीत क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरे हैं।
कविंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों को खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और खेल भावना, टीमवर्क तथा उत्कृष्टता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन भारत में शीतकालीन खेलों के पारिस्थितिकी तंत्र को और सुदृढ़ करेंगे तथा युवाओं को शारीरिक फिटनेस और सर्वांगीण विकास के लिए खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।