लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लद्दाख और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि एक पवित्र पर्व है जो भक्ति, आत्मबोध और अज्ञान पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी को धर्म, करुणा और सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उपराज्यपाल ने प्रार्थना की कि भगवान शिव की दिव्य कृपा सभी को शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करे तथा लद्दाख के लोगों के बीच एकता और भाईचारे के बंधन को और मजबूत बनाए। उन्होंने नागरिकों से इस पर्व को श्रद्धा और सादगी के साथ मनाने तथा पारस्परिक सम्मान, सहिष्णुता और सामूहिक कल्याण के मूल्यों को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।संवाद