विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने उपराज्यपाल लद्दाख से की मुलाकात, स्रोत – सूचना विभाग
लेह। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शनिवार को लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात कर भूमि, रोजगार और शिक्षा से संबंधित मुद्दे उठाए। एलजी ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
फिकर यूलबालटाक के मोहम्मद हसन ने उपराज्यपाल को भूमि से जुड़े मामलों की जानकारी दी। वहीं सीमा सड़क संगठन के साथ कार्यरत मजदूरों ने रोजगार संबंधी अपनी चिंताओं को सामने रखा। कश्मीर विश्वविद्यालय की बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) परीक्षा जो 16 फरवरी से शुरू होने वाली है, में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने श्रीनगर के बजाय लद्दाख में परीक्षा केंद्र आवंटित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की।
उपराज्यपाल ने कहा कि सभी विकास पहल जनहित के अनुरूप हैं और उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद