पूर्वी लद्दाख में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रशासनिक सचिव स्कूली बच्चों का निरीक्षण करते हुए।स्रो
लेह। पूर्वी लद्दाख के चुषुल स्थित लद्दाख मॉडल गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का उत्साहपूर्ण सामुदायिक भागीदारी के बीच आधिकारिक उद्घाटन और उन्नयन किया गया। स्कूल को हायर सेकेंडरी स्तर तक अपग्रेड किया गया है तथा इसे लद्दाख मॉडल स्कूल पहल के अंतर्गत शामिल किया गया है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्कूल शिक्षा विभाग की प्रशासनिक सचिव भानु प्रभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा स्कूल बैग और यूनिफॉर्म वितरित किए गए। सभा को संबोधित करते हुए भानु प्रभा ने इस अवसर को चुषुल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और आश्वासन दिया कि स्कूल की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा के विकास में ग्रामीणों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक योगदान की सराहना भी की। संवाद