श्रीनगर। वरिष्ठ कारोबारी नेता मुश्ताक चाया को जम्मू-कश्मीर होटलियर्स क्लब का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन ने गर्मजोशी से बधाई दी है। फेडरेशन के चेयरमैन अबरार खान और अध्यक्ष हिलाल मांडू ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुश्ताक छाया का चुना जाना प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि छाया का लंबा अनुभव, समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व हमेशा पूरे कारोबारी समुदाय के लिए मार्गदर्शक रहा है। संवाद